Dadri News : दो स्कूली बसें आपस में टकराई, सात बच्चे और चालक घायल

Apr 13, 2026 - 11:11
Dadri News : दो स्कूली बसें आपस में टकराई, सात बच्चे और चालक घायल
दो स्कूली बसें आपस में टकराई, सात बच्चे और चालक घायल

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र के रूप बांसगांव के पास आज सुबह को दो स्कूली बसें आपस में टकरा गई। इस घटना में एक बस में सवार सात बच्चे और ड्राइवर को चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। एक 6 वर्षीय लड़की उपचाराधीन है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह को दो स्कूली बसें जिनमें एक बस रामाज्ञा स्कूल की खाली बस तथा दूसरी बस जीसस मैरी स्कूल की थी, जिसमें 25 बच्चे सवार थे। दोनों बसें आपस में टकरा गई। इस घटना में जीसस मैरी स्कूल की बस का ड्राइवर तथा उसमें सवार पीहू, शौर्य नागर, जानवी शुक्ला, अनीशा सहित सात बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मोहन स्वरूप अस्पताल धूम मानिकपुर गांव में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान 6 बच्चों और ड्राइवर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 6 वर्षी बच्ची पीहू अभी उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे कक्षा 1 से पांचवी कक्षा तक में पढ़ने वाले थे। उन्होंने बताया कि बस में सवार बच्चों को उनके माता-पिता अपने घर ले गए। कुछ अन्य बच्चों को मामूली खरोंच आई है।