Dadri News : दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला

Oct 30, 2024 - 10:01
Dadri News : दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला
Google Image
 Dadri News : दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल के ऊपर पांच लोगों ने जानलेवा हमले कर जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गोली चलाई तथा उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dadri News :
 थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया की बीती रात को सुधीर चंद्र भाटी पुत्र गिरिराज सिंह ने थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम बरहमपुर उर्फ नई बस्ती के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत है तथा मौजूदा समय में डीसीपी ईस्ट ऑफिस में हेड कांस्टेबल के रूप में तैनात हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि वह 28 अक्टूबर को करीब 12 बजे अपने खेत में कार्य करने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में अंकित ,देवेंद्र, विकल, मोहित और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार रूकवाई। पीड़ित के अनुसार इन लोगों ने एक राय होकर उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से  हमला कर दिया।
 थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार अंकित ने उसके ऊपर पिस्टल से गोली चलाई। गोली उन्हें नहीं लगी। जब उसने दोबारा गोली चलाने का प्रयास किया तो गोली नहीं चली, और पिस्टल में फस गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पिस्तौल की बट, लाठी डंडे से उसके ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर उसे मरणासन्न  अवस्था में पहुंचा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।