Dadri News : कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Jul 30, 2024 - 11:56
Dadri News : कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Google image

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र में स्थित विश्वेश्वरिया कॉलेज के कुल सचिव ने कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Dadri News : 

 थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित विशेश्वरिया कॉलेज ऑफ द ला के कुल सचिव डॉ अमित मोदी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके कॉलेज में मनोज कुमार मलिक पुत्र राजपाल मलिक बतौर प्राचार्य ज्वाइन किया था। उन्होंने 4 सितंबर वर्ष 2023 तक उनके संस्थान में काम किया। इसी बीच उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में नौकरी करनी शुरू कर दी। उनका आरोप है कि डॉक्टर मनोज मलिक ने दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में अपना अनुभव प्रमाण-पत्र दाखिल किया। जो उसे उन्होंने फर्जी तरीके से तैयार किया। उनके अनुभव प्रमाण-पत्र पर संस्थान के सचिव एसके जिंदल के फर्जी हस्ताक्षर किए गए। पीड़ित का आरोप है कि प्राचार्य होने के नाते उनके पास संस्थान के लेटर हेड और अन्य चीज रहती थी। इसका उन्होंने दुरुपयोग किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।