Noida News : किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Apr 8, 2024 - 09:02
Noida News : किशोरी को अगवा कर बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार

Noida News : थाना फेस- दो पुलिस ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने की आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Noida News :

 थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि 20 मार्च को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक बेटी को घर से लापता हो गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने 6 अप्रैल को किशोरी को बरामद किया। किशोरी का डाक्टरी परीक्षण करवाने के बाद पता चला कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। उन्होंने बताया कि जांच में यह पता चला कि किशोरी को रहीम खान उम्र 20 वर्ष बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था, तथा उसने उसके साथ बलात्कार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्याय हिरासत में भेज दिया है।