Noida News : नोएडा महानगर के आठों मंडलों में आयोजित होंगे 20-20 युवा चौपाल कार्यक्रम

Feb 24, 2024 - 18:08
Noida News : नोएडा महानगर के आठों मंडलों में आयोजित होंगे 20-20 युवा चौपाल कार्यक्रम
युवा चौपाल कार्यक्रमों की जानकारी देते भाजयुमो पदाधिकारी

  Noida News : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के स्वर्णिम 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो अभियान एवं ग्राम परिक्रमा यात्रा, लाभार्थी संपर्क अभियान का आयोजन किया जा रहा है। वहीं अब भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए प्रदेश भर में ग्राम पंचायत स्तर पर युवा चौपाल कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 5 मार्च तक चलेगा। 

                          युवा चौपाल कार्यक्रम से 20 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य 

  Noida News : नोएडा में आयोजित होने वाले युवा चौपाल कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए शनिवार को सेक्टर-29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में भाजयुमो नोएडा के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी गई कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में 24 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक प्रत्येक जिले में ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर 35000 से ज्यादा स्थानों पर युवा चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा चौपाल में 18 से 35 वर्ष के 20 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 

                   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल की देंगे जानकारी

 Noida News : प्रेस वार्ता में मौजूद भाजयुमो के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नरेन्द्र भाटी ने बताया कि युवा चौपाल के कुशल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश भर के प्रत्येक मंडल में एक विस्तारक की योजना की गई है। प्रत्येक कार्यक्रम में कम से कम 50 युवाओं की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले  युवा चौपाल कार्यक्रमों के दौरान सांसद, विधायक तथा जिलाध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि नोएडा महानगर में आठों मंडलों में युवा चौपाल कार्यक्रमों के स्थान चिन्हित किए गए हैं। जिसमें युवा मोर्चा नोएडा महानगर के सभी आठ मंडलों में 20-20 युवा चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। युवा चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से युवा मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल की उपलब्धियों से युवाओं को अवगत कराएगा। 

 Noida News : प्रेस वार्ता के दौरान भाजयुमो के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नरेन्द्र भाटी, भाजयुमो नोएडा के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अर्पित मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष नवीन मिश्रा, मंडल संयोजक शिवम पाठक, देवेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।