Noida news : वृद्ध महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने छीना सोने की चेन 

Apr 8, 2024 - 13:06
Noida news : वृद्ध महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने छीना सोने की चेन 
Symbolic Image
Noida news : थाना फेस- दो क्षेत्र के सेक्टर 93 स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में रहने वाली एक महिला के गले से अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन छीन लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
 थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि किशोर निवासी ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी सेक्टर 93 बी ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 7 अप्रैल की शाम को उनकी मां पार्क में टहलने के लिए जा रही थी। वह सड़क पार कर रही थी तभी बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनकी मां के गले से दो तोले वजन की सोने की चेन छीन लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।