Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या

Aug 21, 2025 - 12:04
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या
मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या

Noida News :  थाना फेस -3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने आज सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आज सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि मामूरा गांव के जाटव वाले मोहल्ले में बारात घर के पास एक व्यक्ति ने फांसी लगा लिया है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो, पुलिस ने पाया कि बृजेश कुमार यादव के मकान के तीसरी मंजिल पर किराए पर रहने वाले विवेक पुत्र बहादुर सिंह बघेल निवासी जनपद मथुरा ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसके परिजनों ने उसके शव को फंदे से उतारकर  जमीन पर रखा था। थाना प्रभारी ने बताया कि  इस मामले में मृतक के चचेरे भाई ने  पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।