Noida News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Aug 22, 2025 - 09:36
Aug 22, 2025 - 09:38
Noida News : पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Noida News : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

Police Station Sector 58 Noida News : थाना पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि बीती 21 अगस्त की देर रात को थाना पुलिस सेक्टर 62 के पास चैकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि बदमाश रुकने की बजाए वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा कर के उन्हें घेर लिया। डीसीपी ने बताया कि अपने आपको पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली धीरेंद्र उर्फ लंबू उर्फ धीरज परिहार निवासी सेक्टर 63 उम्र 26 वर्ष के पैर में लगी है।

उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, मोटरसाइकिल, कारतूस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसका दूसरा साथी मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि बदमाश ने पूछताछ बताया है कि उसने कुछ समय पूर्व सेक्टर 62 के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति का मोबाइल फोन लूट लिया था। इन बदमाशों ने दिल्ली नोएडा सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लूटपाट की दर्जनों वारदाते करनी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश धीरेंद्र के खिलाफ पूर्व में लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में 15 मुकदमे दर्ज हैं।