Greater Noida News : चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर लाखों रुपए कीमत का जेवर पुलिस ने किया बरामद
Greater Noida News : थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार एक चोर को पुलिस हिरासत मे लेकर उसके पास से लाखों रुपए कीमत के जेवरात बरामद किया है।
Police Station Rabupura Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से 5 अगस्त की रात को लाखों रुपए कीमत के जेवरात चोरी हो गए थे। इस मामले में दीपक शर्मा और राहुल शर्मा को पुलिस ने 20 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त राहुल को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया तथा इसकी निशानदेही पर सोने की चूड़ी, सोने की अंगूठी, सोने के झुमके, सोने के कुंडल, पर्स, चांदी के पायल आदि बरामद किया है।

