Noida News : 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, माता-पिता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद था अवसाद में

Aug 21, 2025 - 11:56
Noida News : 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, माता-पिता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद था अवसाद में
20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, माता-पिता की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद था अवसाद में

 

Noida News : सड़क दुर्घटना में माता-पिता की हुई मौत के बाद मानसिक अवसाद में रह रहे एक 20 वर्षीय युवक ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रोहित पुत्र रामेश्वर सिंह उम्र 20 वर्ष छलेरा गांव के गली नंबर- 3 में रहते थे। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आज सुबह को पुलिस को घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

 

वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक के माता-पिता की सड़क दुर्घटना में कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। तब से वह मानसिक तनाव में रह रहा था। लोगों का मानना है कि इसी अवसाद के चलते उसने आत्महत्या किया है।