Noida News : विभिन्न जगह से 10 दुपहिया वाहन चोरी
Noida News : गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों से बेखौफ बदमाशों ने 10 दोपहिया वाहन चोरी कर लिया है। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि मोहित राय ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल सेक्टर 85 से चोरी कर ली है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -तीन के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक मामले में बीती रात को शशिकांत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 70 के पास उनका रोड एक्सीडेंट हो गया। वह अस्पताल में भर्ती हो गए। उनकी बाइक मौके पर खड़ी थी। जब वह उपचार के बाद वापस आए तो उन्होंने देखा किया अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को अभय प्रताप ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल मामूरा गांव से चोरी कर ली है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक विद्युत गोयल ने बताया की बीती रात को रूपेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गिझौड़ गांव से अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को आदित्य राज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाशों ने सेक्टर 34 से चोरी कर ली है।
Jewar News
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने बीती रात को अजय कुमार की मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Greater Noida News
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को ललित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल कृष्णा एनक्लेव से चोरी कर ली है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया की बीती रात को दीपक कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने नोएडा पब्लिक स्कूल सूरजपुर के पास से उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है।
Police Station Beta-2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को रोहित भाटी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने सिटी पार्क के पास से उनकी बाइक चोरी कर ली है।
Police Station Beta-2 Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि बालकिशन नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक ओमेक्स मॉल के पास से चोरी कर ली है।

