Greater Noida News : शराब के नशे में धुत कार चालक ने चेकिंग कर रहे दरोगा को मारी टक्कर, गिरफ्तार
Greater Noida News : शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे दरोगा को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक-तीन के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को शाम 6 बजे के करीब उप निरीक्षक देशपाल सिंह चौकी प्रभारी डी पार्क अपने साथी पुलिस कर्मियों के साथ बैरियर लगाकर निराला एस्टेट सोसाइटी की तरफ जाने वाले सड़क पर चेकिंग कर रहे थे, तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार वहां पर आई। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, तो कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बैरियर तोड़ते हुए कार को आगे भगाया ,तथा वहां खड़े दरोगा सुनील कुमार को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की वह उछलकर कर के बोनट पर गिरे। उसके बाद जमीन पर जा गिरे।
उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद पीसीआर और अन्य पुलिस कर्मियों ने पीछा करके कार चालक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम अमित बताया। वह शराब के नशे में धुत था। तथा उसकी कार में शराब की बोतल मिली है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

