Noida News : विभिन्न जगहों से 11 बदमाश गिरफ्तार

Aug 22, 2025 - 12:41
Noida News : विभिन्न जगहों से 11 बदमाश गिरफ्तार
विभिन्न जगहों से 11 बदमाश गिरफ्तार

Noida News : नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मादक पदार्थ और अवैध हथियार बरामद किया है।

 

Noida News

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 900 ग्राम गांजा बरामद किया है

 

Police Station Sector 49 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने सोहन चौधरी को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 1 किलो गांजा बरामद किया है

 

Greater Noida News

Police Station Badalpur Greater Noida Newsथाना बादलपुर पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर दर्शन अहिरवार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 300 ग्राम गांजा बरामद किया है

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अरविंद तथा विक्की को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल तथा अवैध हथियार बरामद किया है

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने विवेक कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 32 पव्वा देसी शराब बरामद किया है

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक देवेश कुमार ने एक सूचना के आधार पर रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने मोहम्मद सरताज को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है

 

Police Station Ecotech - 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुधीर कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना पुलिस ने 24 पाउच देशी शराब बरामद किया है

 

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक सौरव कुमार ने बीती रात को अखिल को गिरफ्तार किया है इसके पास से पुलिस ने 110 पवावा देसी शराब बरामद किया है।