Noida News : अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला, हत्या की आशंका
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 42 के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का लहुलुहान शव पुलिस को मिला है। पुलिस को आशंका है कि उसकी मौत सड़क हादसे के चलते हुई है। वहीं कुछ लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 42 के पास एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की शव पुलिस को बीती रात को पड़ा हुआ मिला है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं आसपास मौजूद लोगों का मानना है कि उक्त व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

