Noida News : पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव में रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उसकी कुछ महीने पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसका बीती रात को पत्नी से विवाद हो गया था। उसके बाद उसने आत्महत्या किया है।
Noida News :
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि मनीष पुत्र कैलाश चंद्र राघव उम्र 21 वर्ष मूलनिवासी जनपद बुलंदशहर गुलिस्तानपुर गांव में रहता था, तथा यहां पर एक फैक्ट्री में काम करता था। उन्होंने बताया कि उसकी कुछ महीने पूर्व शादी हुई थी। बृहस्पतिवार की रात को उसका उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मनीष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करेगी।