Noida News : निर्माणाधीन बिल्डिंग में शीशा लगाते समय पांचवी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत
Noida News : थाना एक्सप्रेस -वे क्षेत्र के सेक्टर 129 में निर्माणाधीन एक बिल्डिंग में काम करते समय एक मजदूर पांचवी मंजिल से शीशा लगाते समय असंतुलित होकर नीचे गिर गए। उसके ऊपर शीशा भी गिर गया। चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेस के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि नारद कुमार पुत्र दिनेश मुखिया उम्र 27 वर्ष मूलनिवासी बेगूसराय बिहार नोएडा मे रहते थे। सेक्टर 129 स्थित पारस एवेन्यू नामक बिल्डिंग में वह सोमवार की शाम को शीशा लगाने का काम कर रहे थे। शीशा लगाते समय वह पांचवीं मंजिल से असंतुलित होकर नीचे गिरे। उनके पीछे-पीछे ऊपर से शीशा भी गिरा। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेस वे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

