Noida News : फैक्ट्री में काम करते समय गरम पानी गिरने से गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक मौत

Oct 13, 2025 - 23:13
Noida News : फैक्ट्री में काम करते समय गरम पानी गिरने से गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना फेस तीन क्षेत्र के सेक्टर-68 स्थित एक फैक्टरी में बीती रात को काम करते समय एक कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फेस-3 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। 

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- तीन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि ओडिशा के जिला पुरी निवासी गणेश प्रधान वर्तमान में दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 में किराये पर रहते थे। वह सेक्टर-68 स्थित प्लास्टिक पैकिंग फैक्टरी में काम करते थे। वह फैक्टरी में मशीन का संचालन कर रहे थे। गलती से दूसरा बटन दबने के चलते वह हादसे का शिकार हो गए। वह उस दरवाजे के सामने खड़े थे, जिसका दरवाजा खुलने पर गर्म पानी निकलता है।

वह दरवाजा पानी ठंडा करने के बाद खोला जाता था। बटन दबते ही मशीन का दरवाजा खुला और खौलता हुआ पानी उनके शरीर पर गिर गया। इसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गए। कर्मचारियों ने उन्हें सेक्टर-71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।