Noida News : अवैध रूप से गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 10 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद

Jan 22, 2025 - 12:45
Noida News : अवैध रूप से गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 10 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
Sector 39 Noida Police Station
Noida News : थाना सेक्टर 39 पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 10 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
Noida News :
 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने बीती रात को नूर फातिमा नामक महिला को सलारपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 10 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह महिला काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है। इसके खिलाफ पहले भी कई बार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है।