Noida News : महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Jan 22, 2025 - 12:38
Noida News : महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
Symbolic Image
 Noida news : थाना फेस- 3 क्षेत्र के  गढी चौखंडी गांव में रहने वाली एक 33 वर्षीय महिला ने मानसिक तनाव के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Noida News :
 पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती सीमा पत्नी विपिन उम्र 33 वर्ष गढी चौखंडी गांव में रहती है। उन्होंने बीती रात को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। अत्यंत गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला और उसके पति के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।