Noida News : नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया शातिर लुटेरा, पैर में लगी गोली

May 31, 2024 - 06:54
Noida News : नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया शातिर लुटेरा, पैर में लगी गोली

Noida News : थाना फेस -1 पुलिस ने बीती रात को एक मुठभेड़ के दौरान शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इस बदमाश के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न थानो में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Noida News : 

  पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि 30 मई की देर रात को थाना फेस- 1 पुलिस दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक व्यक्ति एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। वह रुकने की वजाए शनि मंदिर की तरफ भागने लगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा करके उसे घेर लिया। इसी बीच उसकी स्कूटी फिसल गई।म, तथा वह स्कूटी से गिर गया। स्कूटी से गिरते ही बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलानी शुरू कर दी। डीसीपी ने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राजा उर्फ़ तलिब पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मंदिर वाली गली शालीमार गार्डन न्यू दिल्ली के पैर में लगी है।

 उन्होंने बताया की घायल अवस्था में बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीसीपी ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस तथा दिल्ली से चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी तथा विभिन्न जगहों से लूटे हुए दो मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त बदमाश पर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य थानों में लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे पूर्व में दर्ज है