Noida News : निर्माणाधीन स्कूल की दीवार गिरी, सास की मौत, बहू घायल

Jul 30, 2025 - 23:44
Noida News : निर्माणाधीन स्कूल की दीवार गिरी, सास की मौत, बहू घायल
निर्माणाधीन स्कूल की दीवार गिरी

Noida News : थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 137 स्थित एक निर्माणाधीन स्कूल में काम करते समय स्कूल की दीवार दो महिलाओं के ऊपर गिर गई। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।

Police Station Sector 142 Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 30 जुलाई को थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के सेक्टर 137 में निर्माणाधीन एक स्कूल में काम करते हुए रेजिना मुर्मू पत्नी राकेश हेंब्रम निवासी दक्षिण दिनाजपुर पश्चिम बंगाल उम्र 60 वर्ष और उसकी पुत्रवधू भारती किस्को पत्नी दीपक हेब्रम उम्र 25 वर्ष के ऊपर स्कूल के दीवार भर भराकर गिर गई। इस दीवार का निर्माण 5- 6 दिन पहले हुआ था। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों सास बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर रेजिना मुर्मू की मृत्यु हो गई। भारतीय किस्को की हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 142 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल का निर्माण करवा रहे ठेकेदार को हिरासत में लिया गया है।