Noida News : चोरी की मोटरसाइकिल सहित शातिर लुटेरा गिरफ्तार
Noida News : थाना फेस -3 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना का आधार पर एक शातिर लुटेरे को को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल और लूटा हुआ फोन बरामद किया है।
Police Station Thana Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रोहित पुत्र मुकेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 25 वर्ष है। इसके पास से पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस को बताया है वह राहगीरों से मोबाइल फोन लूटता है। इसने लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है। गिरफ्तार बदमाश 12वीं और आईटीआई पास है।

