Noida News : थाना फेस-2 पुलिस ने आज सुबह एक मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।
Noida News :
अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय हदेश कठेरिया ने बताया कि आज सुबह को थाना फेस-दो पुलिस एल्डिको चौराहे के पास चैकिंग कर रही थी, तभी बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश रुकने की बजाय भागने लगे। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने उन्हें घेर लिया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।
उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जितेंद्र पुत्र रामनरेश निवासी जनपद हरदोई उम्र 35 वर्ष के पैर में लगी है। पुलिस ने इसके पास से एक देसी तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल तथा 2,600 रूपए नगद बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश चोरी और लूटपाट की वारदातें करता है। इसके कुछ साथियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था।