Noida News : मोबाइल फोन के टावर से कीमती उपकरण चोरी

Sep 14, 2024 - 09:47
Sep 14, 2024 - 10:02
Noida News : मोबाइल फोन के टावर से कीमती उपकरण चोरी

Noida News : थाना सेक्टर- 142 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 144 में लगे मोबाइल फोन के टावर से अज्ञात बदमाशों ने तीन कीमती उपकरण आरआरयू और अन्य सहायक उपकरण चोरी कर लिया है।

Noida News : 

 थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि बीती रात को टेक राम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 144 में उनकी कंपनी के मोबाइल फोन का टावर लगा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोरों ने 26 अगस्त को मोबाइल फोन के टावर से तीन कीमती उपकरण आरआरयू और अन्य सहायक उपकरण चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरआरयू चोरी होने की वजह से मोबाइल फोन के टावर की फ्रीक्वेंसी डाउन हो गई। इसके बाद पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।