Noida News : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर,युवक की मौत

Apr 21, 2025 - 10:48
Noida News : अज्ञात वाहन ने मारी बाइक में टक्कर,युवक की मौत
Noida News : थाना  सेक्टर 63  क्षेत्र के हिंडन पुल के पास रविवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार काफी दूर तक घिसटता चला गया। उसकी फोर्टिस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News  :
थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गाजियाबाद  विजयनगर के शांति नगर बिहारीपुरा में रोहित कुमार परिवार संग रहते थे। रोहित अपने भाई मोहित के साथ मिलकर गाड़ी चलाते थे। उनकी गाड़ी करीब दस साल से साहिबाद के पत्थर मार्केट में चलती है। रात को गाड़ी में पत्थर लोड हो जाता है। वह या उनका भाई गाड़ी से पत्थर पहुंचाने का काम करते। हर दिन की तरह रविवार को रोहित बाइक पर सवार होकर खर से निकले। एनएच नौ होते हुए वह साहिबाबाद जा रहे थे। हिंडन पुल के पास अज्ञात वाहन  चालक ने तेजी  व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हे टक्कर मार दिया। वाहन राेहित की बाइक को चपेट में लेकर कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया। रोहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सचूना पर पहुंची पुलिस ने रोहित को फोर्टिस अस्पताल मैं उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रोहित के मोबाइल से नंबर निकालकर उनके घर वालों को घटना की जानकारी दी।
रोहित के रिश्तेदार राजकुमार ने बताया कि वह शादीशुदा था। उसके पत्नी के अलावा एक साल का बेटा है। जबकि रोहित तीन भाई हैं। उनके पिता की दो माह पहले ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।
एसीपी राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की पहचान और तलाश में टीम को लगाया गया  है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।