Noida News : सेक्टर 46 में बने होटल में लगी आग

Apr 21, 2025 - 11:27
Noida News : सेक्टर 46 में बने होटल में लगी आग
Google Image

Noida News : नोएडा के सेक्टर 46 के बी- ब्लाक में स्वास्तिक ओम होटल के दो मंजिला भवन के कमरे में लगे एसी में रविवार को आग लग गई। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग को बुझा दिया है। आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। 

Noida News : मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि रविवार को सेक्टर 46 स्थित होटल में आग लगने की सूचना पर चार गाड़ियों और हैड्रोलिक को मौके पर भेजा गया था। आग होटल के एक हिस्से में ठहरने के लिए बने दो मंजिला भवन के द्वितीय तल के एक कमरे में लगे एयर कंडीशन में साथ-साथ की किस वजह से लगी थी उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया की शुरुआत में यह सूचना मिली थी कि होटल में काफी लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सकुशल बाहर निकला गया। आग से कमरे में रखा सामान जल गया। आग लगने के दौरान छत पर पहुंचे लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोई जनहानि नहीं हुई।