Noida News : शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार

Apr 21, 2025 - 11:32
Noida News : शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार,आरोपी गिरफ्तार
Google Image

Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। उसका आरोप है कि अब युवक शादी करने से इनकार कर रहा है।

Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया की युवती ने शिकायत मे एक युवक के साथ उसके परिवार के सदस्यों पर भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम अंकित कुशवाहा है। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

नोएडा न्यूज : पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। जहां उसने शादी का झांसा देकर कई बार रेप किया। इस दौरान आरोपी ने कई प्रकार के बहाने बनाकर उससे 55 हजार रुपये भी ले लिए। आरोप है कि पीड़िता को गर्भवती होने की जानकारी होने पर जब उसने आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसके परिवार ने 5 लाख रुपये की डिमांड की और पैसे मिलने पर ही शादी करने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर मार्च के महीने में उसके साथ मारपीट की गई। अंत में परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की।