Noida News : विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया 14 बदमाश, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद

Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने बीती रात को एक विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से 14 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार, मादक पदार्थ आदि बरामद किया है।
थाना बादलपुर पुलिस में बीती रात को एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 55 पव्वा अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव ने धूम मानिकपुर गांव के पास से सोमवीर पुत्र श्यामलाल उम्र करीब 58 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 55 पव्वै अंग्रेजी शराब बरामद किया है। यह शराब हरियाणा प्रांत में बेचने के लिए बनाई गई थी। थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 59 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को गस्त के दौरान थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर उदयवीर सिंह पुत्र इंद्राज सिंह निवासी ग्राम रोजा जलालपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 59 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान आलोक पुत्र श्रीपाल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी कुलेसरा पुस्ता के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने कुलेसरा के पास से प्रदीप पुत्र सूरजपाल उम्र 18 वर्ष तथा सागर कुमार पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक -एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वे लूटपाट करने की नीयत से घूम रहे थे
थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना पर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 127 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी बताया कि उपनिरीक्षक बिनय बहादुर ने एक सूचना के आधार पर केन्द्रीय विहार गोल चक्कर के पास से हेमंत पुत्र लियोस को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि यह होशियापुर गांव में रहता है। थाना प्रभारी बताया कि आरोपी काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने सुमित पुत्र संतोष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 180 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात को गस्त के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक शर्मा पुत्र लक्ष्मण शर्मा है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव ने एक सूचना के आधार पर डेरी स्कैनर गांव के पास से अमित कुमार पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार किया है। यह गांव दुजाना का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इसके पास से एक चाकू मिला है। थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया की बीती रात को एक सूचना एक आधार पर थाना पुलिस ने प्रमोद पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम रामनेर थाना जेवर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से 65 पाऊच देसी शराब तथा शराब बेचकर इकट्ठी की गई 6540 की नगदी और शराब तस्करी में प्रयुक्त होने वाली एक टीवीएस विक्की बरामद हुई है।