Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो युवकों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सिया राम पुत्र मिठाई लाल उम्र 34 वर्ष थाना सूरजपुर क्षेत्र के गुलिस्तानपुर गांव में रहते थे। वह मूल रूप से गोपीगंज जनपद भदोही के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने मंगलवार की शाम को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि उनको परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाले प्रांशु पुत्र राजपाल उम्र 20 वर्ष ने मंगलवार को अपने घर पर अज्ञात कारण से पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

