Noida News : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 15 दो पहिया वाहन, अवैध हथियार आदि बरामद किया है।
Noida News :
पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम राम बदन सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना सेक्टर 58 पुलिस सेक्टर 62 में चेकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति होते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वे पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इमरान पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मेरठ के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा और कारतूस आदि बरामद किया है। दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसकी पहचान आरिफ राणा पुत्र फहीमुद्दीन के रूप में हुई है। वह मेरठ का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि बदमाश पेशेवर बाइक चोर हैं। चोरी की बाइक को काटकर स्क्रैप में कबाड़ी को बेचते हैं। अभियुक्त आरिफ राणा की निशानदेही पर एक स्थान से चोरी की गई 14 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहां पर चोरी की बाइक की निगरानी करें अभियुक्त सारिक और उस्मान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश इमरान के ऊपर पूर्व में चोरी के 65 मुकदमे दर्ज हैं।