Noida News : थाना फेस- 1 क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित जेजे कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने आर्थिक तंगी के कारण अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। आरोप है कि दो युवकों ने उससे पैसे मांगकर परेशान कर दिया था। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की। परिजनों की शिकायत पर थाना फेस- वन पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Noida News :
थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि सेक्टर 9 में रहने वाले दीपक शाह पुत्र दिनेश शाह उम्र 23 वर्ष ने बुधवार की देर रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उनके घर वालों ने उसे फंदे से लटका देखा तो उसे फंदे से उतार कर नोएडा की जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, वहां पर डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि दीपक मजदूरी का काम करता था। वह कुछ लोगों के संपर्क में आ गया था। उनलोगों ने कुछ पैसे देकर अधिक ब्याज लगाकर एक लाख रुपये उससे वसूले थे। अब एक बार फिर दीपक को उन लोगों ने अधिक ब्याज की चाहत में कर्ज दे दिया। इसके बाद उससे लगातार रकम की मांग करने लगे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-9 निवासी रितिक और सतीश मकवाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।