Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Jan 28, 2025 - 07:41
Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Noida News : थाना सेक्टर 24 पुलिस ने मंगलवार तड़के एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। इन बदमाशों पर लूटपाट चोरी सहित विभिन्न धाराओं में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे विभिन्न थानो मे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी व लूटी गई जेवरात, नगदी, अवैध हथियार आदि बरामद किया है।

Noida News :

 पुलिस उपयुक्त जोन प्रथम रामबदन सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस बीती रात को सेक्टर 56 टी पॉइंट के पास चैकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिन्हें पुलिस बल द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो वे नहीं रुके। उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया। अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा पुत्र राजवीर सिंह निवासी त्रिलोकपुरी दिल्ली के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 32 वर्ष है। डीसीपी ने बताया कि इसका एक साथी मौके से भाग गया। कांबिंग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शिवम पुत्र राज राय निवासी जनपद जापा नेपाल देश हाल निवासी गांव बिल अकबरपुर भाटी होटल के पास दादरी है। उसकी उम्र 28 वर्ष है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश विजय को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इन बदमाशों के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस, चाकू तथा विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए लाखो रूपए कीमत के सोने के मंगलसूत्र ,सोने की चेन ,सोने की तीन अंगूठी, सोने के तीन टॉप्स ,सोने के नाक के चार किल, सोने का एक कुंडल, चांदी के 10 जोड़ी पाजेब, 6 जोड़ी बिछिया, चांदी के कमरबंद तथा घरों का ताला तोड़ने वाला उपकरण आदि बरामद हुआ है।

 उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के ऊपर पूर्व में चोरी एवं लूट के दो दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानो में पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने 23 जनवरी को सेक्टर 12 निवासी बृजेश कुमार पांडे के घर से सोने चांदी के जेवरात और करीब एक लाख रुपया नगद चोरी कर लिया था। उन्होंने बदमाश बताया कि इन बदमाशों द्वारा थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में रहने वाले महेश चंद की पत्नी के गले से सेक्टर 33 से सोने की चेन छीनी गई थी। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट और चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। पुलिस इनसे घहनता से पूछताछ कर रही है, तथा इनके गैंग के अन्य साथियों के बारे में पता लग रही है।