Noida News : महिला समेत दो ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक बुजुर्ग महिला सहित दो लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि सेक्टर 74 के अजनारा सोसाइटी में रहने वाली शिव कुमारी यादव उम्र 61 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कस्बा सूरजपुर में रहने वाले हर्षित पुत्र स्वर्गीय दिलीप सिंह उम्र 42 वर्ष मूल निवासी जनपद कन्नौज ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

