Noida News : घर में घुसकर तीन लोगों ने दंपति के साथ की मारपीट,  जान से मारने की नीयत से चलाई गोली

Nov 29, 2024 - 10:51
Noida News : घर में घुसकर तीन लोगों ने दंपति के साथ की मारपीट,  जान से मारने की नीयत से चलाई गोली
Google Image
Noida News : थाना फेस-2 में एक व्यक्ति ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन लोगों ने उसके घर मे घुसकर जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गोली चलाई तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट की, और  जब आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी पीड़ित और उसकी पत्नी को जान से मारने की  धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
Noida News :
 थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को कुलदीप शर्मा पुत्र अशोक शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रॉयल रेजिडेंसी अपार्टमेंट साइन इन्क्लेव भंगेल में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 28 नवंबर की रात को सुमित चौधरी पुत्र अनिल कुमार जौहरी ,टीटू उर्फ दिव्यांशु गौर तथा नितिन गौतम उसके घर पर अवैध हथियार से लैस होकर आए। पीड़ित के अनुसार सोसाइटी के बिजली बिल और मेंटेनेंस को लेकर इन्होंने उनसे विवाद शुरू किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सुमित ने अपने हाथ में लिए हुए हथियार से उसके ऊपर गोली चला दी। वह इस घटना में बाल- बाल बचे। इसी बीच बाहर आई उनकी पत्नी पूजा शर्मा के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार इसी बीच शोर सुनकर  संदीप शर्मा, राम शर्मा ,राजेश बाजपेई, सुरेश शुक्ला, सुनील शर्मा आदि मौके पर आ गए। इन्हें देखकर बदमाश वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।