Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत

Mar 29, 2026 - 11:09
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना जेवर क्षेत्र के जेवर टोल के पास स्थित शिवा ढाबा पर एक बस आज तड़के खराब हो गई। लोग बस को धक्का देकर स्टार्ट कर रहे थे। उस समय बस से एक महिला नीचे उतर रही थी। धक्के से बस अचानक स्टार्ट हो गई, तथा महिला बस से नीचे गिर गई। उन्हें गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Jewar News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल के पास शिवा ढाबा है। उन्होंने बताया कि ढाबे पर एक बस यूपी- 32 पीएन -6425 खराब हो गई। कुछ सवारी उतर कर बस को धक्का दे रहे थे। इसी बीच बस में सवार श्रीमती पुष्पा शर्मा पत्नी रामेश्वर शर्मा निवासी हर्ष विहार दिल्ली उम्र 55 वर्ष, बस से नीचे उतरने लगी। यात्री बस को जोर से धक्का देने लगे, और बस स्टार्ट हो गई। वह असंतुलित होकर बस से नीचे गिरी तथा उन्हें गंभीर चोट आई। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मुन्नालाल पुत्र बधाई लाल (58 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि दीपक पुत्र विजय उम्र 48 वर्ष थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया ,जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दीपक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी एक ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया था। इस मामले में उनके जीजा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।