Noida News : बेरोजगारी से तंग एमबीए छात्र ने की आत्महत्या

Mar 29, 2026 - 11:00
Noida News : बेरोजगारी से तंग एमबीए छात्र ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 27 की एक पीजी में रहने वाले एमबीए पास युवक ने बेरोजगारी से तंग होकर अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह मूल रूप से जनपद बरेली के रहने वाले थे।

Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि पार्थ गौतम पुत्र धरणीधर गौतम उम्र 23 वर्ष निवासी जनपद बरेली नोएडा के सेक्टर 27 से स्थित एक पीजी में रहते थे। वह एमबीए पास थे, तथा नौकरी की तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नौकरी नहीं मिलने से वह अवसाद में थे। बीती रात को उन्होंने अपनी पीजी में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले अर्पित निवासी पंचशील ग्रीन सोसायटी उम्र 26 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले सोनू उर्फ रजनीकांत उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना प्रभारी अमित काकरान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।