Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाली एक महिला अधिवक्ता सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या

Nov 4, 2025 - 13:28
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाली एक महिला अधिवक्ता सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाली एक महिला अधिवक्ता सहित तीन लोगों ने आत्महत्या कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला अधिवक्ता के प्रेमी ने उसे धोखा दिया था, उसके बाद उसने आत्महत्या किया है।

Police Station Sector सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले एक बड़े ठेकेदार सेक्टर 105 के बी- ब्लॉक में मकान बनाकर रहते हैं। उनकी 24 वर्षीय बेटी कुमारी प्रीति पेशे से अधिवक्ता थी। उसका अभिप्राय नामक एक अन्य अधिवक्ता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात उसके घर वालों को भी पता थी। अभिप्राय ने प्रीति से शादी का वादा किया, लेकिन उसने अब शादी करने से इंकार कर दिया। इस बात से परेशान प्रीति ने आज अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय गौतम ने बताया कि 3 अक्टूबर की रात 12 बजे के करीब होशियापुर गांव में रहने वाले राहुल पुत्र सहदेव उम्र 22 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर की चौथी मंजिल से नीचे को छलांग लगा दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। की उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों से आत्महत्या के कारण के बारे में पता लग रही है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद अलीगढ़ के रहने वाला था, तथा वर्तमान समय में होशियापुर गांव में किराए के मकान पर रहता था।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 105 के सी- ब्लॉक में मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले गोपाल काशी अपनी पत्नी रेखा के साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने अपने घर के बरामदे से निकली हुई सरिया मे अपनी पत्नी की चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह पता चला है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी पत्नी से आत्महत्या के कारण के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।