Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत

Apr 21, 2026 - 18:39
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर आज हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

Police Station Dadri News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में आज हुए एक सड़क हादसे पर 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Expressway Noida News : उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेस- वे क्षेत्र में आज हुए सड़क हादसे में मंजीत पुत्र राजू उम्र 47 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 24 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में आज हुए सड़क हादसे में सौरभ कुमार पुत्र प्रकाश उम्र 31 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।