Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत

Aug 18, 2025 - 11:55
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत

Noida News : गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

 

 Police Station Sector 24 Noida News  :  थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को आकाश कुमार पुत्र महेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 68 में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनके जीजा सुनील कुमार पुत्र मुरारी लाल उम्र 33 वर्ष अपने दोस्त सचिन की स्कूटी लेकर जा रहे थे। निठारी गांव के पास टियागो कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सुनील की स्कूटी में टक्कर मार दिया। इस घटना में उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Police Station Jewar News  :  थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को प्रदीप सिंह पुत्र हरगोविंद सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई आकाश सिंह अपने दोस्त की मोटरसाइकिल पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते मथुरा से नोएडा की तरफ रहा था। पीड़ित के अनुसार थाना जेवर क्षेत्र में एक अज्ञात बस चालक ने तेजी और लापरवाही से बस चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसकी वजह से पीछे से रहे हैं उसके भाई की मोटरसाइकिल बस में जा टकराई तथा उसके भाई की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Police Station Ecotech-1 Greater Noida News  : थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी ने बताया कि बीती रात को कपिल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा साला पप्पू 16 अगस्त को अपनी बेटी गौरी, नीतू, बेटा भानु को एक बाइक पर बैठाकर जा रहा था। पीड़ित के अनुसार वह जैसे ही  बिजली घर चौराहे के पास पहुंचा एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार इस घटना में उसके साले की बेटी गौरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।