Noida News : मानसिक तनाव के चलते दो युवकों ने की आत्महत्या

Jul 12, 2026 - 14:53
Noida News : मानसिक तनाव के चलते दो युवकों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो युवकों ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस -दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नगला चरण दास गांव में रहने वाले रियाज पुत्र सहमुल्ला उम्र 15 वर्ष मूल निवासी जिला मोतीहारी बिहार ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि रियाज इधर-उधर घूम रहा था। जिसको लेकर उसने उसे डांट दिया था। उसके बाद उसने आत्महत्या कर लिया।

Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले सौरभ भरई पुत्र सपन भरई उम्र 18 वर्ष ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जनपद के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।