Noida News : बस में सवार होकर दिल्ली से नेपाल जा रहे विदेशी नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : दिल्ली से डीलक्स बस में सवार होकर नेपाल जा रहे एक व्यक्ति की थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 34 के पास बस मे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि मुक्त बहादुर थापा उम्र 30 वर्ष मूल निवासी लुंबिनी नेपाल बीती रात को एक डीलक्स बस में सवार होकर दिल्ली से नेपाल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बस सेक्टर 34 के पास पहुंची वह बस में मूर्छित हो गए। आनन-फानन में उन्हें नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

