Greater Noida News : नहर में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, बेटे से झगड़े के बाद आत्महत्या की आशंका

Jul 12, 2026 - 14:43
Greater Noida News : नहर में मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, बेटे से झगड़े के बाद आत्महत्या की आशंका
Symbolic Image

Noida News : थाना दनकौर क्षेत्र में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में मिला है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह व्यक्ति थाना जारचा क्षेत्र से दो दिन पहले लापता था। पुलिस को आशंका है कि अपने बेटे से हुए झगड़े के बाद उक्त व्यक्ति ने नहर में कूदकर आत्महत्या किया है।

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में कल शाम को एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान आज पुलिस को पता चला है कि मृतक थाना जारचा क्षेत्र के छायसा गांव के रहने वाले हैं। उनका नाम राजेंद्र (50 वर्ष) पुत्र गरीब है। उन्होंने बताया कि जांच में पुलिस को पता चला है कि उनका अपने बेटे से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद वह घर से निकले थे।

SHO Police Station Dankaur : इस मामले में थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि मृतक के परिजनों ने थाना जारचा में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है।