Noida News : अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, 18 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद

Sep 17, 2024 - 15:07
Noida News : अवैध रूप से गांजा बेचने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, 18 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद

Noida News : थाना सेक्टर 39 पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वाली दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक महिला फरार है। इनके पास से पुलिस ने करीब 18 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है।

Noida News : 

 पुलिस उपायुक्त प्रथम रामबदन सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 39 पुलिस ने सुमन, अन्नु ईका तथा राजा राठौड़ को सलारपुर गांव से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 18 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस गैंग की एक महिला नूर फातिमा फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में काफी दिनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेच रहे हैं।