Noida News : थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर तीन लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने ताश की गड्डी और नगदी बरामद किया है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने फैसल, मंसूरी, जैद सलमानी तथा जितेंद्र को सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग सेक्टर 62 स्थित ओवर ब्रिज के नीचे बनी ग्रीन बेल्ट में जुआ खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने ताश की गड्डी तथा 750 रुपए नगद बरामद किया है।