Noida News : अवैध रूप से निर्माण कर रहे चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Jul 21, 2025 - 13:30
Noida News : अवैध रूप से निर्माण कर रहे चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Google Image
Noida News : अवैध रूप से निर्माण कर रहे चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Noida News : थाना सेक्टर 113 में नोएडा विकास प्राधिकरण ( Noida Authority ) के अवर अभियंता ने चार लोगों को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ये लोग प्राधिकरण की अनुमति के बिना अवैध एवं अनाधिकृत निर्माण कर रहे हैं।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात को सुभाष, सतपाल, योगेंद्र यादव तथा यशवीर यादव को नामित करते हुए नोएडा प्राधिकरण के अभियंता निखिल मित्तल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यह लोग सोरखा गांव में खसरा नंबर 819 एम पर अवैध रूप से निर्माण कर रहे हैं। उनके अनुसार ये लोग बार-बार मना करने के बावजूद भी प्राधिकरण की बात को नहीं मान रहे हैं। उनका आरोप है कि प्राधिकरण की अधिसूचित क्षेत्र में बिना प्राधिकरण की अनुमति के निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।