Noida News : नौकरी के बहाने झारखंड से एनसीआर में लाकर किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार

Aug 17, 2024 - 19:28
Noida News : नौकरी के बहाने झारखंड से एनसीआर में लाकर किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार
Symbolic Image
Noida News :  झारखंड के जनपद  चतरा थाना कुंदा क्षेत्र से वर्ष 2022 में एक किशोरी को दिल्ली मे नौकरी दिलवाने के बहाने  लाकर कई लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले की जांच कर रही झारखंड पुलिस ने आज थाना सेक्टर 39 पुलिस की सहायता से इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वापस जा रही है।
Noida News :
  मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई फरार, तलाश में जुटी पुलिस
 थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड प्रांत के जनपद चतरा के थाना कुंदा पुलिस ने आज थाना सेक्टर 39 पुलिस को सूचना दी कि थाना क्षेत्र में एक आरोपी रह रहा है जिसके खिलाफ थाना कुंदा में धारा 363,376,376 डी  सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि झारखंड पुलिस की सूचना पर नोएडा पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई के तहत आरोपी लक्ष्मण भारती को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी उम्र करीब 35 वर्ष है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने एक किशोरी को वर्ष 2022 में झारखंड से दिल्ली नौकरी दिलवाने के बहाने अपने साथ लेकर आया तथा यहां पर उसने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने किशोरी को कई अन्य लोगों को बेच दिया, जिन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। बताया जाता है कि किशोरी को  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले कई रईसों को बेचा गया, जिन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। झारखंड पुलिस के अनुसार इस मामले में कुछ और लोग आरोपी हैं। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।