Noida News : बोर्ड की परीक्षा को लेकर तनावग्रस्त 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Feb 13, 2026 - 12:56
Noida News : बोर्ड की परीक्षा को लेकर तनावग्रस्त  12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 22 में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने बृहस्पतिवार की देर रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। छात्रा के परिजनों के अनुसार बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा को लेकर वह तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर 22 के एफ- ब्लॉक में रहने वाली एक 18 वर्षीय छात्रा ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि छात्रा के परिजनों से बातचीत की गई तो पता चला कि वह 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने की तैयारी कर रही थी। उसका प्री बोर्ड में नंबर काम आया था। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थी। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की घटना सेक्टर 22 और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना है। मालूम हो कि आगामी 17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। छात्रा उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में पढ़ रही थी।