Noida News : विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला

Jul 16, 2025 - 12:06
Noida News : विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात लोगों का शव मिला

Noida News : थाना फेस- वन क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर दो अज्ञात शव पुलिस को मिले हैं। पुलिस शवो का पोस्टमार्टम करवा रही है।

Police Station Thana Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 4 में एक 38 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा।

Police Station Thana Phase 1 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस को बीती रात को सूचना मिली कि कोहली धर्म कांटा सेक्टर 10 के पास एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शवों की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है।