Noida News : प्रतिबंध होने के बावजूद सड़कों पर चल रही बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने बीती रात को स्पेशल अभियान चलाया। इसके तहत पुलिस ने 473 वाहनों का चालान काटा। पुलिस की यह कार्रवाई आज भी जारी है।
Noida News :
पुलिस उपायुक्त यातायात यमुना प्रसाद ने बताया कि वायु प्रदूषण के चलते एनसीआर में ग्रेप- 4 लागू है। इसके तहत बीएस-3 पेट्रोल और डीजल के बीएस-4 वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। इसके बावजूद भी कुछ लोग वाहन चला रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए बीती रात को ट्रैफिक पुलिस और नागरिक पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले बीएस-3 पेट्रोल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि 289 वाहनों का चालान किया गया। जबकि बीएस-4 डीजल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के तहत 184 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि या पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।