Noida News : डाक्टर प्रवीण रंजन सिंह बने डीसीपी मुख्यालय
Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य तीन पुलिस अधिकारियों का तबादला इधर से उधर किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय डाक्टर प्रवीण रंजन सिंह का प्रमोशन होने के बाद पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के पद पर तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक लखन सिंह यादव के तबादला होने के बाद उनकी जगह पर अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह को प्रभारी डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त के स्टाफ ऑफिसर शैव्या गोयल को अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन बनाया गया है।
पुलिस विभाग में चर्चा है कि जल्द ही कुछ अधिकारियों और थाना प्रभारियों का तबादला इधर से उधर होगा।

